Amroha News: युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती
अमरोहा, अक्टूबर 18 -- Amroha News: युवक का अपहरण कर उसे बेरहमी से पीट दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार गांव शाहपुर उर्फ साहबपुर निवासी बिल्ला का बेटा आशिफ शनिवार को कहीं जा रहा था। आरोप है कि कुछ युवकों ने उसका अपहरण किया तथा सूनसान इलाके में ले गए। उसके साथ जमकर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर लोग दौड़े तो आरोपी आशिफ को घायल अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची घायल के परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.