Amroha News: यात्री शेड हटाए जाने में सपा नगर अध्यक्ष ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: शहर के गांधी मूर्ति रोड पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक महबूब अली की निधि से बने यात्री शेड को हटाए जाने के मामले में सपा नगर अध्यक्ष अब्दुल वहाब ने नगर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। नगर अध्यक्ष ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। यात्री शेड को हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में शुक्रवार को डीएम स्तर से पूरे मामले की जांच कराकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश के बाद शनिवार को सपा नगर अध्यक्ष ने नगर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें सरकारी धन से निर्मित यात्री शेड की चोरी करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। नगर अध्यक्ष के मुताबिक एक सितंबर की रात यात्री शेड अपने स्थान पर सुरक्षित एवं स्थापित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.