Amroha News: यातायात पुलिस ने 292 वाहनों का किया ई-चालान
अमरोहा, अक्टूबर 25 -- Amroha News: यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक यातायात राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत एनसीसी छात्रा कैडेट्स एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आमजन को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 292 ई-चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट 124, बिना सीट बेल्ट 18, ओवरस्पीडिंग 91, नो पार्किंग 24, तीन सवारी नौ, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर दो, बिना डीएल एक, फिटनेस उल्लंघन दो, नंबर प्लेट उल्लंघन सात और बिना बीमा छह चालान शामिल हैं। अन्य धाराओं में भी आठ चालान किए गए। कुल 5,10,500 रुपये का जुर्माना आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.