Amroha News: यातायात पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया
अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: शेरपुर चुंगी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीआईजी को शिकायती पत्र भेजा। निष्पक्ष जांच संग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि शेरपुर चुंगी पर यातायात व्यवस्था आए दिन बिगड़ी रहती है। सड़क पर वाहनों की भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिसकर्मी व्यवस्था सुचारु कराने के बजाय वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हैं। आसपास फल के ठेले लगाने वालों के साथ ही अन्य दुकानदारों से भी अवैध वसूली की जा रही है। बिना पंजीकरण चल रहे जुगाड़ वाहनों के अलावा ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सामान ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही। मामले में जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.