Amroha News: यातायात नियमों के उल्लंघन में 16 का चालान
अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ शनिवार देर रात जोया टोल प्लाजा पर विशेष अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस की तीन टीमों ने टोल की तीन लेन पर सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान लगभग 100 वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पांच वाहनों में प्रेशर हॉर्न व 10 वाहनों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट पाई गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी 16 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। एसपी लखन सिंह यादव ने शराब पीकर वाहन न चलाने, निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट का प्रयोग करने, प्रेशर हॉर्न जैसे प्रतिबंधित उपकरणों का उपयोग न करते हुए यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहने की आमजन से अपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.