Amroha News: यज्ञ में पूर्णाहुति संग विश्व शांति की कामना, अहंकार को बताया पतन का कारण
अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: रहरा ब्लाक गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव दढ़ियाल में आर्य समाज के संयोजन में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का मंगलवार को यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। यज्ञ में विश्व शांति और कल्याण की कामना की गई। समापन समारोह में मुख्य यजमान रामगोपाल आर्य ने कहा कि अहंकार मनुष्य के पतन का कारण है। मनुष्य को अहंकार त्यागकर वैदिक मार्ग पर चलना चाहिए। वार्षिकोत्सव में मथुरा से आईं भजनों उपदेशक सविता आर्या ने भजनों के माध्यम से यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। मौजूद लोगों को वैदिक धर्म के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नेपाल आर्य, ओमवृत आर्य, बच्चू सिंह आर्य, उदयराज आर्य, धर्मपाल आर्य, जगदीश शरण आर्य, सुरेश चंद्र आर्य, कैलाश चंद्र आर्य, ज्ञानेंद्र सिंह आर्य, राजकुमार सिंह आर्य, राजकिशोर आर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.