Amroha News: मोहब्बत और अमन का कारवां है कारवाने खुलूस : राशिद अल्वी
अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: पूर्व सांसद और कानूनविद् राशिद अल्वी ने नवाब मंजिल में कारवाने खुलूस संस्था के सदस्यों से मुलाकात की और पुरानी यादों को साझा किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सैय्यद महबूब हुसैन जैदी और अन्य सदस्यों ने उन्हें संस्था की विशेष पुस्तक 'अक्स-ए-कारवां' भेंट की। राशिद अलवी ने इसे अमरोहा की समृद्ध तहजीब और साहित्यिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया तथा दिवंगत नवाब इंतेकाम अली खान की सेवाओं को याद किया। उन्होंने समाज में भाईचारा, नैतिक मूल्य और वैचारिक जागरूकता बढ़ाने के लिए कारवाने खुलूस के प्रयासों की सराहना की। इस दौराब नवाब मुराद अली खान, इस्लाम आलमी एडवोकेट, प्रोफेसर नाशिर नकवी, पंडित भुवन शर्मा भुवन, गुलजार अमरोहवी, नाज अख्तर, हकीम हामिद अली, इस्तेजाब जैदी आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.