Amroha News: मोबाइल को लेकर बहन से झगड़े में पांचवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
अमरोहा, जुलाई 4 -- Amroha News: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजार रज्जाक में शनिवार सुबह मोबाइल फोन को लेकर बड़ी बहन से हुए मामूली विवाद के बाद पांचवी के छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाश्ते की मेज पर शुरू हुए झगड़े के बाद गुस्से में खुद को कमरे में बंद कर शहबाज ने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस खौफनाक कदम से हंसते-खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल भी लेकर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला बाजार रज्जाक की है। यहां रहने वाले पेशे से मजदूर जुबैर के परिवार में पत्नी सुमेरा के अलावा दो बेटी शिफा व सफिया तथा दो बेटे शहबाज व तल्हा हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: कमरे में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.