अमरोहा, अक्टूबर 12 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल निवासी बाइक मिस्त्री की हत्या के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। थाना आदमपुर में जलालुद्दीन निवासी गांव दढ़ियाल ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा 30 वर्षीय निजामुद्दीन बाइक मैकेनिक का काम करता था। उसने गांव ख्वाजेपुर निवासी विजय पुत्र मोमराज व पुष्पेंद्र पुत्र डंबर की बाइक ठीक की थी। बाइक में कुछ खराबी आने पर दोनों का उसके बेटे से विवाद हो गया था। आरोप है कि 10 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे जब निजामुद्दीन अपनी बेटी की दवा लेकर घर जा रहा था, तभी रास्ते में दोनों आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट की और गला दबा दिया। परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह सूचना पर पह...