Amroha News: मेगा कैंप की तैयारियों का जनपद न्यायाधीश ने लिया जायजा
अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा कैंप की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जनपद न्यायाधीश विवेक और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने कैंप स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश ने कैंप में आने वाले लोगों के लिए बैठने, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली, पार्किंग और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने के लिए उचित स्थान निर्धारित करने की बात कही। न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि मेगा कैंप का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पहली नवम्बर को एचबीटीयू में लगेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.