Amroha News: मुसल्लेपुर पंचायत की आईडी से बना आगरा के बच्चे का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र
अमरोहा, अक्टूबर 19 -- Amroha News: जोया ब्लॉक की तोफापुर ग्राम पंचायत की आईडी हैक कर बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी होने का मामला अभी चर्चाओं में है कि अब दूसरी ग्राम पंचायतों की आईडी पर साइबर अटैक शुरू हो गया है। ताजा मामले में अब मंडी धनौरा ब्लॉक की मुसल्लेपुर ग्राम पंचायत की आईडी हैक कर आगरा के एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले ने सरकारी मशीनरी में हड़कंप मचा दिया है। वहीं, इसी बीच अब जिले की 50 से अधिक ग्राम पंचायतों की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी आईडी लॉक कर दी गई हैं। जिम्मेदार अफसरों ने सभी आईडी के पासवर्ड बदलने की कार्रवाई तेज कर दी है। मंडी धनौरा ब्लॉक के पंचायत सचिव राजीव चौधरी के मुताबिक पांच, छह और सात अक्तूबर की रात उनके मोबाइल पर कई ओटीपी आए। इसके बाद मोहम्मदपुर पट्टी क्लस्टर की चार ग्राम पंचायतों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.