Amroha News: मुरादाबाद में कार की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: मुरादाबाद में बुधवार रात हादसे में गंभीर घायल 35 वर्षीय शहर निवासी रुकय्या की निजी अस्पताल में गुरुवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतका के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मामले में मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहगौरी में पेशे से रिक्शा चालक वसीम अहमद का परिवार रहता है। उनकी 35 वर्षीय पत्नी रुकय्या के अलावा परिवार में 14 व 12 वर्ष के दो बेटे हैं। बुधवार को वसीम की सास का मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। मां की तीमारदारी के लिए रुकय्या साथ में गई थी। बताया जा रहा है रात में लगभग आठ बजे रुकय्या एक रिश्तेदार महिला के साथ अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.