अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: हसनपुर। हसनपुर पुलिस की गुरुवार देर रात पशु चोर गिरोह के सदस्यों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से एक शातिर पशु चोर घायल हो गया। पुलिस ने घायल चोर व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी की दो भैंस, एक कटिया, दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक पिकअप गाड़ी बरामद हुई है। मुठभेड़ में एक गोली प्रभारी निरीक्षक की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि गुरुवार देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पशु चोर पिकअप से चोरी के पशुओं को ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालाखेड़ा नहर के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार पशु चोर इरशाद पुत्र दिल...