अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: डिडौली पुलिस ने गुरुवार की रात मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर एवं कुख्यात गोतस्कर इमरान उर्फ बिहारी को गिरफ्तार किया है। जंगल में घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बाएं पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। छानबीन में मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक जीवित गोवंशीय पशु बरामद हुआ है। घायल इमरान उर्फ बिहारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागे छह तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जिले में 18 जुलाई को होने वाले मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसी कड़ी में गुरुवार की रात डिडौली कोतवाल जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे...