Amroha News: मिशन शक्ति फेज-6.0 : शुभारंभ पर महिलाओं एवं बालिकाओं ने निकाला जागरूकता पैदल मार्च
अमरोहा, अक्टूबर 13 -- Amroha News: सोमवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 का जिले में शुभारंभ किया गया। नवीन पुलिस लाइन से कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक तक जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया। 1000 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें महिला पुलिसकर्मी, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री, एनसीसी बालिका कैडेट्स, स्कूल एवं गुरुकुल की छात्राएं, पीआरडी व महिला होमगार्ड कर्मी शामिल रहीं। पैदल मार्च का नेतृत्व सीओ मंडी धनौरा अंजलि कटारिया ने किया। इससे पूर्व क्षेत्रीय सांसद कंवर सिंह तंवर, डीएम डॉ.नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। बताया गया कि मिशन शक्ति फेज-6.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकार, सम्मान व स्वावलंबन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.