अमरोहा, अक्टूबर 13 -- Amroha News: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत सोमवार देर शाम थाना अमरोहा नगर व थाना नौगावां सादात पुलिस टीम के साथ मिशन शक्ति टीम ने शहर व कस्बे में पैदल मार्च कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना डरे पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। पैदल मार्च के दौरान शासन द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं समय रहते सहायता प्राप्त कर सकें। यह भी पढ़ें- Amroha News: मिशन शक्ति फेज-6.0 : शुभारंभ पर महिलाओं एवं बालिकाओं ने निकाला जागरूकता पैदल मार्च पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिका...