Amroha News: मार्केट नेटवर्किंग में पैसा लगाने का झांसा देकर की 2.94 लाख की ठगी
अमरोहा, जुलाई 27 -- Amroha News: अमरोहा। मार्केट नेटवर्किंग में पैसा लगाने का झांसा देकर 2.94 लाख रुपये ठग लिए। मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बोहरा-बोहरी में निवासी वकार युनूस पेशे से किसान हैं। उनकी रिश्तेदारी गाजियाबाद के आदर्शनगर थाना मोदीनगर निवासी शमीरुद्दीन के घर है। रिश्तेदारी की वजह से दोनों की बातचीत होती रहती थी। अक्तूबर 2024 में शमीरुद्दीन के बेटे साहिल ने वकार युनूस को झांसा दिया कि वह मार्केट नेटवर्किंग में पैसा लगाता तथा एक महीना के भीतर ही निवेश की गई रकम दोगुना कर देता है। यकीन दिलाया कि वह खुद अपने पैसे दोगुने कर चुका है। झांसे में आकर वकार युनूस ने 14 अक्टूर से 23 नवंबर तक साहिल के बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.