अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र में सिनौरा रोड पर शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गया। घटना में एक पक्ष के रहीस, फुरकान और नसरीन घायल हो गए। बताया गया कि रहीस और परिवार के ही मोनिस के बीच कुछ समय से रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद सड़क पर जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मोनिस को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...