अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र निवासी हिना ने मायके में शादी में जाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति सरफराज पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। वहीं, पति ने पत्नी के आरोपों को निराधार बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। सरफराज करीब एक माह पहले रामपुर में पानी के प्लांट पर काम करता था। वहां गैस रिसाव होने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद वह घर पर रह रहा है। हिना का मायका कांठ में है। उसकी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह जाने की जिद कर रही थी। पति के मना करने पर विवाद हो गया। इसके बाद हिना ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। तहरीर की जानकारी मिलने पर सरफराज झुलसी हालत में कोतवाली पहुंचा और अपना पक्ष रखते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।

ह...