Amroha News: मामूली विवाद में दंपति को घर में घुसकर पीटा
अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: मामूली विवाद में युवकों ने घर में घुसकर दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव तिगरिया भूड़ निवासी शंकर सिंह पत्नी पूनम के साथ बीती दस जुलाई की सुबह घर पर लगा तिरपाल सही कर रहे थे। इसी बीच तिरपाल को लेकर पड़ोसी पवन कुमार से शंकर का विवाद हो गया। आरोप है कि पवन ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर शंकर व उसकी पत्नी पूनम के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में पवन कुमार, उसके भाई आकाश, रोकल, पिता सतेराम व अर्पण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.