अमरोहा, अगस्त 30 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के एक गांव से 26 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवती लापता हो गई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर तलाश की गुहार लगाई है। मामला डिडौली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की 26 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। दिनभर वह गांव में ही घूमती रहती है। परिजनों के मुताबिक युवती 27 अगस्त युवती अचानक गांव से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से युवती की जल्द बरामदगी की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश शुरू कर दी गई है, उसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...