Amroha News: माचिस के विवाद में परचून दुकानदार की पिटाई, घायल
अमरोहा, अक्टूबर 9 -- Amroha News: हसनपुर। दुकानदार एवं ग्राहक में माचिस को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने परचून दुकानदार की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। थाने में तहरीर दी गई है। जानकारी के मुताबिक सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव जीहल निवासी तरुण पुत्र रमेश सैनी गांव में ही परचून की दुकान कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। प्रतिदिन की भांति गुरुवार देर शाम वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान गांव निवासी युवक उसकी दुकान पर आया और बीड़ी का बंडल व माचिस खरीद ली। तरुण ने माचिस के पैसे मांगे तो युवक गाली गलौज करने लगा, जिसका तरुण ने विरोध किया। आरोपी ने तरुण के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल तरुण परिजनों के साथ थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर तरुण को उपचार के लिए नगर के सीएचसी भेज दिया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.