अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: अमरोहा। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां कात्यायनी की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। विधि विधान संग माता रानी की पूजा कर खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। देवी की आराधना व जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे। मान्यता है कि ब्रज की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए देवी कात्यायनी की ही आराधना की थी। शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल, श्रीबाबा गंगनाथ मंदिर, 84 घंटे वाला मंदिर, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने पुष्प, धूप, दीप, अक्षत, नारियल व चुनरी आदि पूजा की सामग्री माता रानी को अर्पित कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। यह भी पढ़ें- Almora News: मां कात्यायनी की पूजा अर्...