Amroha News: महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा संबंधी उपायों को लेकर करते रहें जागरूक
अमरोहा, जुलाई 7 -- Amroha News: अमरोहा। पुलिस कार्यालय सभागार में मंगलवार को जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति केंद्र टीम के प्रभारियों व सदस्यों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। एसपी लखन सिंह यादव ने सिलसिलेवार तरीके से विगत दिनों में महिला संबंधी शिकायतों व उनके निस्तारण के अलावा आयोजित किए गए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम की बावत जानकारी ली। टीमों को विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करते रहने के लिए निर्देशित किया। सभी टीमों को आपसी समन्वय स्थापित कर संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए एसपी ने लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.