Amroha News: महिलाओं को साड़ी और मिठाई देकर किया सम्मानित
अमरोहा, अगस्त 27 -- Amroha News: लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा के दौरान बुधवार को नगर के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा राज्य उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान चयनित 20 महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में कमलेश सैनी, संध्या पटवाल, माला, कमला नेगी, सरोज, सुमन, ममता रानी, पूनम शर्मा, भावना, सलोनी यादव, शशि, कमला देवी, उर्मिला देवी, राजबाला, जागेश, लक्ष्मी सहित आदि शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान : अजीत सिंह पाल इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.