अमरोहा, सितम्बर 23 -- Amroha News: महाराणा प्रताप का बोर्ड लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। खबर लगते ही मचे हड़कंप के बीच पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों पक्षों को समझाया। बाद में दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा मिलक स्थित बारात घर के नजदीक ग्राम समाज की भूमि पर गांव के कुछ युवक महाराणा प्रताप का बोर्ड लगा रहे थे, जिसका गांव निवासी इसी बिरादरी के एक व्यक्ति द्वारा विरोध किया गया। कुछ देर में ही मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद बोर्ड नहीं लगाने दिया गया। गांव में विवाद की सूचना मिलते ही अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। मंगलवार ...