Amroha News: मस्जिद की पुताई करते समय तीसरी मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत
अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: शहर के मोहल्ला शिवद्वारा में शनिवार सुबह मस्जिद में पुताई का काम कर रहे 25 वर्षीय पेंटर हारिस की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। साथी मजदूर और मस्जिद इंतजामिया कमेटी के लोग आनन-फानन में घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला कटकुई (मकबरा) निवासी हारिस पुत्र नफीस पेशे से पेंटर था। शनिवार सुबह करीब 10:50 बजे वह मोहल्ला शिवद्वारा स्थित मदीना मस्जिद में पुताई का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि हारिस ऊपर की मंजिल पर पुताई कर रहा था। इसी दौरान जिस सीढ़ी पर वह खड़ा था, वह अचानक रपट गई। संतुलन बिगड़ने से हारिस तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण हारिस के सिर में गंभीर चोट आई। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से वहां काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.