अमरोहा, अगस्त 19 -- Amroha News: क्षेत्र के गजरौला मार्ग पर स्थित मनोटा गांव के प्राचीन शिव मंदिर एवं जाहरवीर के मठ पर बुधवार दोपहर तीन दिवसीय छड़ी मेले का शुभारंभ किया गया।​ मेले का आयोजन स्वामी हर मनोहर दास महाराज के सानिध्य और नेतृत्व में संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर स्वामी हर मनोहर दास ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने प्रवचन में भक्ति, धर्म और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं। मेले में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मेले में पकौड़ी, जलेबी, मिठाइयों और बच्चों के खिलौनों की दुकानें सजी हुई हैं, जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ​इस दौरान सुनील चौहान, पिंटू चौहान, कुलदीप गुर्जर, बंटी सैनी, बृजपाल सिंह जाटव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...