Amroha News: मध्य गंगा नहर में छोड़ा गया पानी, नहर किनारे उमड़ी लोगों की भीड़
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र स्थित गांव अम्हेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) क्रॉसिंग पर मंगलवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश की मध्य गंगा नहर परियोजना (द्वितीय चरण) के अंतर्गत चंदौसी शाखा के एनएच क्रॉसिंग (किमी 26.637) पर पहली बार पानी छोड़ा गया। यह कार्य मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-12, अलीगढ़ के अधिशासी अभियंता की देखरेख में संपन्न हुआ। नहर में पानी आते ही आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। बच्चे, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में नहर का नजारा देखने के लिए जमा हो गए। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल फोन में कैद किया और सोशल मीडिया पर भी साझा किया। वहीं दूसरी ओर, नहर में पानी आने के साथ ही कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए भी पहुंच गए। लोगों ने जाल और अन्य पारंपरिक तरीको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.