अमरोहा, जुलाई 5 -- Amroha News: गजरौला। राष्ट्रीय संघर्ष मोर्चा एवं अम्बेडकर बौद्ध महासभा की बैठक में कुछ स्थानीय फैक्ट्री में महिलाओं को 12 घंटे कार्य के बदले दी जाने वाली मजदूरी पर अंसतोष व्यक्त करते हुए कम से कम 500 रूपये की मजदूरी देने की मांग की गई। नगर के मोहल्ला नाईपुरा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. डीएस हर्ष ने कहा कि स्थानीय फैक्ट्रियों में 12 घंटे श्रम के बदले मात्र 250 रूपये प्रतिदिन की मजदूरी जा रही है, जबकि यह मजदूरी नियमानुसार कम से कम पांच सौ प्रतिदिन होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष स्नेहा हर्ष ने कहा कि महिलाओं के हक की लड़ाई तब तक लड़ी जाएगी जब तक मजदूर महिलाओं की मांगे पूरी नहीं होंगी। इस मौके पर अजयपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, शशि, शीला, साबिर, गुरजीत, ध्यान सिंह, आदेश, अजीत सिंह, कृष्णा, बीना, कविता, प्रीतम सिंह, खुशी राज, दयाराम गौतम आ...