Amroha News: मकान को लेकर बेटों में विवाद के चलते 20 घंटे घर में रखी रही पिता की अर्थी
अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: पिता की मौत के बाद परिवार में मातम की जगह मकान को लेकर विवाद छिड़ गया। अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच बेटों में बंटवारे को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ी कि अर्थी रोक दी गई। बेटों के बीच झगड़े के कारण अंतिम संस्कार 20 घंटे तक टल गया। विवाद बढ़ता देख आखिर में गांव के लोगों को हस्तक्षेप करना पड़ा। पंचायत ने बेटों को समझाते हुए बमुश्किल विवाद शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने शव को तिगरी गंगा ले जाकर अंतिम संस्कार किया। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना कस्बे के एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाले एक वृद्ध की रविवार दोपहर लंबी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी जबकि उनकी पत्नी की मृत्यु कुछ समय पहले हो चुकी है। संपत्ति के नाम पर मोहल्ले में सिर्फ एक छोटा सा मकान है, जिसमें उनके चार बेटे अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। वृद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.