अमरोहा, अक्टूबर 30 -- Amroha News: मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। छज्जे के नीचे बैठकर किसान चाय पी रहा था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र के गांव होसंगपुर गुर्जर निवासी 54 वर्षीय रुमाल सिंह का पुराने मकान के बराबर में ही नया मकन बन रहा है। वह गुरुवार सुबह पुराने मकान के छज्जे के नीचे बैठकर चाय पी रहे थे कि तभी अचानक से भर भराकर छज्जा गिर गया। मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। छज्जा गिरने पर तेज धमाका हुआ। नए मकान में काम कर रहे मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलबा हटाना शुरू किया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह रुमाल सिंह को मलबे से बाहर निकालकर गजरौला सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने रुमाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद उसक...