अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: ब्लाक क्षेत्र के गांव मऊ मयचक में बीते करीब दो साल से टूटी सड़क बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गई है। क्षेत्र के दर्जनभर गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर लोगों को गहरे जलभराव के बीच से आते-जाते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर रविवार को जलभराव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जिला मुख्यालय से मुरादाबाद के बीच क्षेत्र के एक दर्जन से भी ज्यादा गांवों के लोगों का यह सड़क आम रास्ता है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.ऋषिपाल नागर के गांव की इस जर्जर हाल टूटी सड़क पर जलभराव के चलते ग्रामीण गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: जलभराव से नाराज़ लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशानी का...