अमरोहा, जुलाई 7 -- Amroha News: ​हसनपुर, संवाददाता। नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए सनातन समाज के बैनर तले लोगों ने सोमवार को तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम को ज्ञापन सौंपा। जांच के बाद कार्रवाई की गुहार लगाई।वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश पर्यटन निगम विभाग द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 78 लाख रुपए की धनराशि आवंटित की थी। आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों ने मिलीभगत कर बेहद निम्न स्तरीय व गुणवत्ताविहीन कार्य कराया है। मौके पर हुए कार्य की वास्तविक लागत 15 लाख से भी कम आंकी जा रही है। यह भी पढ़ें- Amroha News: डीएम ने स्थलीय निरीक्षण में पकड़ी 76,350 की स्टांप चोरी मांग करते हुए कहा कि जिला व मंडल स्तरीय अधिकारियों तथा इंजीनियरों की स...