Amroha News: मंडी धनौरा में 15 चौराहों पर लगे 60 हाईटेक कैमरे
अमरोहा, जुलाई 23 -- Amroha News: मंडी धनौरा। नगर को सुरक्षित और तकनीक से लैस बनाने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। 15 प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर 60 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए। इन कैमरों से पूरे शहर की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी। सभी कैमरों की मॉनिटरिंग नगर पालिका के कंट्रोल रूम से की जाएगी। ईओ अवधेश कुमार वर्मा ने बुधवार को कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने तकनीकी टीम को कैमरों का नियमित रखरखाव व निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Godda News: गोड्डा बाजार और शहरी इलाके में सीसीटीवी लगाने की मांग तेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.