अमरोहा, नवम्बर 10 -- Amroha News: सोमवार को क्षेत्र में गोवर्धन पर्व श्रद्धालुओं ने श्रद्धा संग मनाया। गिरिराज जी महाराज की पूजा व आरती कर अन्नकूट का भोग लगाया। गांव चुचैला कला, डींगरा व कान्हा गोशाला में पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने गो पूजन कर गायों को गुड़ खिलाया। चुचैला कलां में गोशाला पहुंचे भाजपा जिला मंत्री शरद गर्ग ने भी गोवर्धन पूजा की। सत्यनारायण मंदिर, गढ़ी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, आनंद धाम आश्रम, प्राचीन नवदुर्गा मंदिर व श्रीबालाजी धाम में भी भक्तों ने गिरिराज जी महाराज की पूजा अर्चना कर अन्नकूट का भोग लगाया। इस दौरान शिवकुमार वर्मा, राकेश अग्रवाल, भोलेशाह, सुमित अग्रवाल, प्रियंक शर्मा, रेनू अग्रवाल, ललीता वर्मा, अनिता वर्मा, शिखा अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: विधि-विधान से की गई गोवर्धन पूजा वहीं दूसरी ओर क...