अमरोहा, अगस्त 13 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मंगेतर का रिश्ता रुकवाने के लिए युवती डिडौली कोतवाली पहुंच गई। जहां करीब 36 घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों की सहमति से दोनों का निकाह करा दिया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने करीब पांच वर्ष पहले अपने चचेरे भाई का रिश्ता अपनी तहेरी बहन से तय किया था। युवती नोएडा में एक बैंक में मैनेजर है जबकि युवक असम के गुवाहाटी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। तीन दिन पहले युवती को जानकारी मिली कि उसका मंगेतर क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की गोदभराई की रस्म में शामिल होने जा रहा है। इस पर वह गांव पहुंच गई और हंगामा करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर रिश्ता रुकवाने के लिए तहर...