Amroha News: भूमि विवाद में चाचा की हत्या करने में दो भतीजों को आजीवन कारवास
अमरोहा, जुलाई 21 -- Amroha News: भूमि विवाद के चलते सगे चाचा की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले दो भतीजों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा दोषियों पर 11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। दोनों जमानत पर चल रहे थे। अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। हत्याकांड आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा से जुड़ा था। गांव के रहने वाले किसान राजकुमार और उनके भाई शिवदत्त खागी के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर अदावत चल रही थी। इसी रंजिश के चलते 20 जनवरी 2016 की रात शिवदत्त के बेटों श्रीचंद और हरवंश ने चाचा राजकुमार पर चाकू से वार कर दिए थे। हमले में लहूलुहान राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी। हत्या के मामले में मृतक के बेटे विनोद ने आदमपुर थाने में अपने तहेरे भाइयों श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.