Amroha News: भारोत्तोलन में शिवा सैनी प्रथम
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: जनता इंटर कॉलेज मुड़खेड़ा में मंगलवार को आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लोहर्रा के छात्र शिवा सैनी ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के 60 किग्रा भार वर्ग में शिवा ने 75 किग्रा वजन उठाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य देवव्रत ने छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिवा को लक्ष्य पर नजर रखते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: राष्ट्रीय बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने बनाई जगह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.