अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: हीरा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक कपिल कुमार अग्रवाल को शैक्षिक नेतृत्व एवं संस्थागत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल नई दिल्ली ने भारत प्रतिभा सम्मान अवार्ड-2026 से सम्मानित किया। भारतीय संविधान क्लब दिल्ली में आयोजित समारोह में पूर्व राज्यपाल अरुणाचल प्रदेश जसवंत सिंह एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, नवाचारों एवं संस्थागत विकास के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिया गया। स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय चेयरमैन कृष्ण कुमार अग्रवाल ने इसे कुशल नेतृत्व और पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। वहीं प्रधा...