अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: विधानसभा नौगावां सादात के ग्राम करनपुर माफी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा ने किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा करने और सुनने से सनातन धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। सद्भावना और भाईचारा आता है। उन्होंने कहा कि यदि हम जीवन में कोई चूक कर रहे हैं, तो उसे सुधारने की प्रेरणा भी हमें श्रीमद्भागवत कथा से मिलती है। कथा मन को शांति और जीवन को सही दिशा देती है। इस दौरान योगेश चौहान, सत्येंद्र चौहान, उत्तम चौहान, सर्वेश सिंह, मास्टर कुंवरपाल सिंह, विजेंद्र सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...