Amroha News: भागवत कथा में महाभारत प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
अमरोहा, अक्टूबर 15 -- श्रीमद्भागवत कथा में भगवान कृष्ण की लीला Amroha News: क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में शिव मंदिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार रात कथा व्यास सुरेंद्र सिंह भारद्वाज ने महाभारत का प्रसंग सुनाया। कहा कि महाभारत युद्ध में कौरव सेना के सर्वनाश के बाद अश्वत्थामा ने प्रतिशोध की भावना से अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु पर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर दिया। ब्रह्मास्त्र के तेज से उत्तरा का गर्भ जलने लगा और शिशु का जीवन संकट में आ गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने योग बल और दिव्य शक्ति से गर्भ में प्रवेश कर सूक्ष्म रूप में रहकर अस्त्र के प्रभाव को निष्फल कर दिया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा से उत्तरा के गर्भ में पल रहा बालक जीवित रहा, जो आगे चलकर न्यायप्रिय राजा परीक्षित बना। श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.