अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव मंगरौला में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचिका मोहिनी शास्त्री, शिकोहाबाद ने पांडवों के जन्म की कथा सुनाई। कथावाचिका ने बताया कि हस्तिनापुर के राजा पांडु को ऋषि के श्राप के कारण संतान सुख से वंचित होना पड़ा था। इसके बाद माता कुंती को मिले वरदान के प्रभाव से धर्मराज के अंश से युधिष्ठिर, पवनदेव से भीम, इंद्रदेव से अर्जुन तथा माद्री को अश्विनी कुमारों के वरदान से नकुल-सहदेव की उत्पत्ति हुई। यही पांचों भाई पांडव कहलाए।उन्होंने कहा कि पांडव धर्म, सत्य और न्याय के प्रतीक थे। जीवन में जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब भगवान किसी न किसी रूप में धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं। यह भी पढ़ें- Amroha News: श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन सुनाया धुंधकारी प्रसंग, भावुक हुए श्रद्धालु...