Amroha News: भाकियू लोक शक्ति की बैठक में किसानों की समस्याएं उठाईं
अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मासिक बैठक तहसील में आयोजित हुई। बैठक में गन्ना भुगतान, लाभकारी मूल्य, खाद की उपलब्धता, बिजली और सिंचाई समेत किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की मांग की गई। किसानों ने गन्ने का बकाया ब्याज सहित दिलाने, खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा और फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। बैठक में डॉ सुमित नागर, रोहित, सत्येंद्र, डॉ. लोकेश, ओमपाल सिंह, अतुल कुमार नागर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.