Amroha News: भाकियू नेता को हिरासत में लेने पर चौकी घेरकर हंगामा
अमरोहा, जुलाई 13 -- Amroha News: पुलिसकर्मियों के साथ वारंट लेकर बिना खटका किए ही घर में घुसे दरोगा ने भाकियू टिकैत के पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह को हिरासत में ले लिया। विरोध के बावजूद जबरन थाने ले जाने की सूचना पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता भड़क गए। दिन निकलते ही अतरासी चौकी का घेराव कर दिया। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के बीच हड़कंप मच गया। दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए चौकी से हटाने व कार्रवाई की जिद पर अड़े गुस्साए किसान फ्लाईओवर के नीचे धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस बल लेकर पहुंचे सीओ सिटी ने बमुश्किल गुस्सा शांत किया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरने से उठे किसानों ने दरोगा को चौकी से नहीं हटाने पर 20 जुलाई को महापंचायत करने की चेतावनी दी है।
वारंट की वजह थाना क्षेत्र के गांव रसूलपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.