अमरोहा, अक्टूबर 11 -- Amroha News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर तिगरी गंगा मेले की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। संगठन का आरोप है कि हर साल गंगा किनारे अच्छी जगह प्रशासन अपने टेंट लगाने के लिए घेर लेता है। जबकि श्रद्धालुओं को अपने डेरे लगाने के लिए जगह की किल्लत झेलनी पड़ती है। मेले के अंतिम दिनों में रास्ते भी बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को मेले में आने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली, पानी, शौचालय, मोबाइल नेटवर्क आदि व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। संगठन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तिगरी गंगा मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की। साथ ही चेता...