Amroha News: भाकियू टिकैत गुट की पंचायत में उठाईं किसानों की समस्याएं
अमरोहा, अगस्त 27 -- Amroha News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों ने बुधवार को स्थानीय ब्लॉक परिसर में तहसील स्तरीय किसान पंचायत आयोजित की। गंगा एक्सप्रेसवे के भूमि सर्वे में पारदर्शिता संग उचित मुआवजे की मांग उठाई गई। एसडीएम शैलेंष दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए कुआखेड़ा बिजलीघर की आपूर्ति में सुधार कराने, डींगरा व चुचैला खुर्द बिजलीघरों पर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगवाने, गन्ना मिलों व समितियों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति व अन्य समस्याओं से खेती प्रभावित हो रही है। वहीं गांवों में बढ़ रहे तेंदुए व बंदरों के आतंक पर चिंता जताते हुए वन विभाग से प्रभावी कार्रवाई करने की मांग भी की गई। तेंदुए की निगरानी बढ़ाने के साथ ही बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.