Amroha News: भाकियू टिकैत की महापंचायत आज
अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में भाकियू टिकैत की किसान महापंचायत होगी। इसमें गंगा एक्सप्रेसवे में प्रभावित किसानों के लिए भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने, एमडीए द्वारा मुरादाबाद से बृजघाट तक हाईवे के दोनों ओर एक-एक किमी एमडीए कॉरिडोर योजना को निरस्त करने, कूबी नहर के संबंध में प्रशासन द्वारा किसानों से किए गए वादे जल्द पूरे करने की मांग की जाएगी। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं संग किसानों से महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- आज कलक्ट्रेट पर भाकियू का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.