Amroha News: भाई की शादी के लिए रखे 1.15 लाख रुपये चोरों ने उड़ाए, परिवार परेशान
अमरोहा, नवम्बर 19 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरसल में बुधवार रात चोरों ने राशन डीलर अमरपाल सिंह के घर को निशाना बनाया। चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और संदूक में रखी एक लाख 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आगामी दो दिसंबर को अमरपाल सिंह के छोटे भाई की शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के सामान की खरीदारी व अन्य व्यवस्थाओं के लिए परिवार ने भैंस और भैंसा बेचकर नकदी जुटाई थी। यह रकम संदूक में संभालकर रखी गई थी, ताकि समय पर शादी का सामान खरीदा जा सके। चोरों ने उसी रकम पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद परिवार की खुशियों पर पानी फिर गया। शादी का घर, जहां कुछ दिन पहले तक चहल-पहल और तैयारियों की रौनक थी, वहां अब मायूसी छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.