अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने अपने सगे भाई समेत तीन लोगों पर 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने युवती संग आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक उनकी बेटी 10 जून की दोपहर करीब 12 बजे अचानक घर से लापता हो गई। आरोप है कि सगा भाई शेखर दास उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि बेटी घर में रखे 25 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई है। शिकायत में बताया गया है कि शेखर दास मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के नवटोलिया बुचाई गांव का रहने वाला है। महिला का आरोप है कि इस घटना में शेखर दास के भाई विलाश दास तथा बृजेश की भी भूमिका रही। आरोप है कि बृजेश ने फोन कर उसकी बेटी को रास्ते में ब...